फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माघ मेले में 10 फीसदी बढ़ेगी बिजली व्यवस्था, लगेंगी 27,500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें

Thu, 26 Nov 2026 12:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला 2027 में श्रद्धालुओं को बेहतर और निर्बाध बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार पिछले मेले के मुकाबले विद्युत व्यवस्था में करीब 10 फीसदी इजाफा किया जाएगा। मेला क्षेत्र में 29 सब-स्टेशन, 23,120 बिजली के पोल और 27,500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
माघ मेला के लिए भूमि पूजन करते पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी संदीप कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला 2027 में श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए पिछले मेले के मुकाबले इस बार विद्युत व्यवस्था में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है। मेला क्षेत्र में 29 सब-स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा 23,120 बिजली के पोल लगाए जाएंगे। वहीं, पूरे मेला क्षेत्र में 27,500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी संदीप कुमार ने माघ मेला 2027 के भूमि पूजन के दौरान यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले मेले में 25 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, जिन्हें इस बार बढ़ाकर 27,500 किया जा रहा है। इसी तरह बिजली आपूर्ति के लिए डीजी सेट की संख्या 28 से बढ़ाकर 32 कर दी गई है। शिविरों में बिजली कनेक्शन की संख्या भी पिछले मेले के 66,220 के मुकाबले करीब 10 हजार बढ़ाई जाएगी, ताकि सभी शिविरों तक पर्याप्त बिजली पहुंचाई जा सके। सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइटों की संख्या भी 500 से बढ़ाकर 600 की जा रही है।

बिजली जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था से मिलेगी आपूर्ति

एमडी ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए फीडरों पर आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) लगाए जाएंगे। इससे एक स्थान पर बिजली आपूर्ति बाधित होने पर दूसरे स्रोत से तत्काल बिजली बहाल की जा सकेगी। इसके अलावा शॉर्ट सर्किट और आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए एमसीबी लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में बिजली संबंधी शिकायतों और सूचनाओं के लिए क्यूआर कोड की सुविधा भी रहेगी। इसे स्कैन करके श्रद्धालु बिजली विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यों को दिसंबर के मध्य तक पूरा करने का प्रयास है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर दिसंबर के अंत तक का समय लग सकता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

  • पिछले मेले के मुकाबले बिजली व्यवस्था में करीब 10 फीसदी बढ़ोतरी होगी।
  • मेला क्षेत्र में 29 सब-स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • बिजली आपूर्ति के लिए 23,120 नए पोल लगाए जाएंगे।
  • पूरे मेला क्षेत्र में 27,500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
  • डीजी सेट की संख्या 28 से बढ़ाकर 32 की जाएगी।
  • शिविरों में बिजली कनेक्शन की संख्या 66,220 से करीब 10 हजार बढ़ाई जाएगी।
  • सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइटें 500 से बढ़ाकर 600 की जाएंगी।
  • बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल बहाली के लिए फीडरों पर आरएमयू लगाए जाएंगे।
  • शॉर्ट सर्किट और आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए एमसीबी लगाने की व्यवस्था होगी।
  • बिजली संबंधी जानकारी और शिकायतों के लिए क्यूआर कोड की सुविधा मिलेगी।
  • सभी तैयारियां दिसंबर मध्य तक पूरी करने का लक्ष्य, जरूरत पड़ने पर दिसंबर अंत तक काम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें