फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बिजली विभाग ने हाईकोर्ट नए पुल के पिलर के पास कर दी खोदाई, अधिकारी बेखबर

Wed, 07 Jun 2023 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बिजली विभाग ने दस दिनों के लिए पीडब्ल्यूडी से केबल डालने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद यहां पर केबल डालने के लिए गड्ढा किया गया। फ्लाईओवर के पिलर संख्या 16 व 17 के पास खोदाई की गई। मगर, ठीक पिलर से सटाकर गड्ढा किया गया है।
विज्ञापन
निरंजन डॉट पुल के पास की जा रही खुदाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के पास बने ओवर ब्रिज के 16 व 17 नंबर पिलर के पास बिजली विभाग ने केबल डालने के लिए गड्ढा खोद दिया है। ठीक पिलर के नीचे किए गए गड्ढे से लोगों में डर बैठ गया है। हालांकि, बिजली विभाग ने सड़क खोदने के लिए लोक निर्माण विभाग से इजाजत ली है। मगर, केबल डालने के लिए गड्ढा ठीक पिलर के नीचे किया गया है। सेतु निगम के अधिकारियों की इसकी खबर ही नहीं है।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने दस दिनों के लिए पीडब्ल्यूडी से केबल डालने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद यहां पर केबल डालने के लिए गड्ढा किया गया। फ्लाईओवर के पिलर संख्या 16 व 17 के पास खोदाई की गई। मगर, ठीक पिलर से सटाकर गड्ढा किया गया है। इसके कारण पुल के पिलर को क्षति पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। इस संबंध में सेतु निगम के अधिकारियों ने किसी तरह की जानकारी से इन्कार किया है। हाईकोर्ट के मल्टी लेवल पार्किंग में केबल कनेक्शन को लेकर यह गड्ढा किया गया है। कार्य समाप्त होने के बाद सड़क की मरम्मत होगी।

केबल डालने के लिए बिजली विभाग ने दस दिन के लिए इजाजत मांगी है। वहीं काम समाप्त होने के बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी। केके झा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। सुबह होते ही स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान देखा जाएगा कि पिलर को किसी प्रकार का नुकसान तो नहीं हुआ है। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें