तरैया पहाड़ी पर रहने वाले परिवार इन दिनों बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। रात के अंधेरे में आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताते हैं कि बिजली के खंभे से ही इनके घर में रोशनी होती है। बस्ती के रहने वाली अम्मीलाल, ममता, मीरा और राजू ने बताया की गांव में 40 से 50 परिवार निवास करता है। मजदूरी करने के लिए युवा दूसरे शहरों में चले जाते हैं। ज्यादातर महिलाएं ही रहती हैं। जंगल से होने के कारण बस्ती में अंधेरा रहता है।
विद्युत उपकेंद्र के जेई शिवधर यादव ने बताया कि सितंबर 2025 में 16 केवी का ट्रांसफाॅर्मर और 300 मीटर एचटी लाइन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।