फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जर्जर खंभों से पहुंचाई जा रही बिजली

विज्ञापन
मऊआइमा में टूटा बिजली का सीमेंटेड पोल,व बहराना चौराहे पर क्षतिग्रस्त लोहे का खंभा
विज्ञापन
मऊआइमा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में लगे बिजली के खंभे जर्जर हैं। लोहे के खंभें नीचे से खराब हो चुके हैं। कई खंभे तो टेढ़े हो गए हैं। फिर भी उससे बिजली आपूर्ति कराई जा रही है। कुछ जगहों पर तो खंभे बीच से टूट चुके हैं। इसके बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


औद्योगिक कस्बा मऊआइमा का मुख्य व्यवसाय पावरलूम उद्योग है। विभिन्न वार्डों में जगह-जगह पावरलूम कारखाने संचालित होने के चलते बिजली पहुंचाने के लिए दर्जनों खंभे लगे हैं। कुछ स्थानों पर सीमेंटेड खंभे लगे हैं। कस्बे के बैहराना चौराहे, मोहल्ला महतवाना, हजियाना, आजमपुर में बिजली के खंभे जर्जर हो चुके हैं।
वार्ड के मो. अमीन, देवनरायन, मोहम्मद दिलशाद ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व कस्बे के विभिन्न मोहल्लों के जर्जर पोल व तार बदलने का कार्य कराया गया था लेकिन दर्जनों स्थानों पर अभी भी खस्ताहाल खंभे लोगों के लिए जानलेवा बने हुए है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मोहल्ला कोट में अठभय्यन के मकान से चुनौटा कुआं चौराहे तक 60 मीटर में तकरीबन 150 बिजली के खंभे लगे हैं। इनमें से अधिकांश जर्जर स्थिति में हैं। जिन्हें अब तक नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन



बोले अफसर
जिन स्थानों पर बिजली के खंभे की स्थित खराब है, उसे चिह्नित कराकर जल्द खंभों को बदलने का कार्य कराया जाएगा।

बहादुर सिंह उप खंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड।

मऊआइमा में टूटा बिजली का सीमेंटेड पोल,व बहराना चौराहे पर क्षतिग्रस्त लोहे का खंभा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें