फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पोल पर चढ़े बिजलीकर्मी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में रविवार दोपहर बिजली का फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े बिजलीकर्मी की करंट के चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि जेई और बिजलीकर्मियों की लापरवाही से उसके भाई की जान गई।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार पुत्र तौलनराम (23) निवासी समलीपुर थाना कोरांव कई वर्षों से बिजलीकर्मियों के साथ रहकर का काम किया करता था। सोमवार को जेई आशीष कुमार और अन्य बिजली कर्मियों के साथ खीरी थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में बिजली का फॉल्ट ठीक करने के लिए गया था।
परिजन का आरोप है कि बिना शटडाउन लिए ही जेई के कहने पर सर्वेश पोल पर चढ़ गया। जैसे ही फॉल्ट ठीक करने लगा, वैसे ही करंट से झुलस कर जमीन पर गिर गया। जेई आशीष कुमार सहित अन्य बिजलीकर्मी उसे कोहड़ार के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि मौत की जानकारी होते ही जेई सहित सभी बिजलीकर्मी मौके से फरार हो गए। लाइनमैन रामगरीब ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी खीरी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को शव लालतारा चौकी पर लाने के लिए कहा गया। जब वे चौकी पहुंचे तो थाना प्रभारी खीरी ने उन्हें थाने पर बुलाया, जहां पहुंचने पर शव का पंचनामा कर मोर्चरी के लिए भेज गया।



मृतक के भाई इंद्रेश जैसल ने क्षेत्रीय जेई व लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। खीरी के थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
गर्भ से है पत्नी...
मृतक सर्वेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। वर्ष भर पहले शादी हुई थी। पति की मौत की खबर सुन पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सुनीता गर्भ से है। मृतक की मां लालती देवी बेटे के शव से लिपटकर रोती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें