फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले के बाद ही शहर में शुरू होगा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज समेत सूबे के 14 शहरों में योगी सरकार की कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक बस चलाने की भले ही मंजूरी दे दी हो लेकिन यहां इन बसों का संचालन माघ मेला के बाद ही शुरू होता दिखाई दे रहा है। प्रयागराज में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है। इसके पूर्व यहां नैनी में वर्कशॉप और चार्जिंग प्वाइंट आदि बनाया जाना है। नैनी में नए यमुना पुल के पास जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। यहां कुल दस हजार वर्गमीटर जमीन पर इलेक्ट्रिक बसों की वर्कशॉप बनेगी।
विज्ञापन

दरअसल केन्द्र सरकार की ‘फेम इंडिया स्कीम-टू’ के तहत प्रयागराज में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। यहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 45 लाख रुपये प्रति बस की दर से राज्य सरकार को अनुदान दिया जाएगा। पीपीपी मोड पर इसे संचालित करने के लिए ‘पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सल्यूशन’ नाम की फर्म का चयन किया गया है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन माघ मेले के बाद शुरू हो सकता है। नए यमुना पुल के पास जमीन फाइनल है। उसका रिवाइज इस्टीमेट पीडीए ने बनाया है। जमीन मिलते ही यहां वर्कशॉप और चार्जिंग प्वाइंट आदि का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें