फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के चारों पदों के लिए चुनाव एक साथ

विज्ञापन
Elections for four panchayat posts simultaneously
विज्ञापन
पंचायत के चारों चुनाव होंगे एक साथ
विज्ञापन

0 राज्य निर्वाचन आयोग ने डीएम को लिखा पत्र, शुरू हुई तैयारी
0 जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होना है मतदाता सूची का पुनरीक्षण
अविनाशी श्रीवास्तव
प्रयागराज। पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार चार पदों के लिए एक साथ चुनाव कराने की तैयारी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से डीएम को पत्र लिखकर इसी के अनुसार समुचित कार्रवाई और तैयारी के लिए कहा गया है।
जिला पंचायत और खंड विकास समिति (बीडीसी) के लिए 2015 में एक साथ मतदान हुआ था। इसके बाद ग्राम प्रधान तथा सदस्यों के लिए चुनाव हुआ था। इस तरह से आगामी वर्ष के दूसरी छमाही में त्रिस्तरीय चुनाव संभावित है। आयोग ने लिखा है कि इस बार चारों पदों के लिए एक साथ चुनाव कराने की योजना है। इसके तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगा। आयोग ने इससे पहले मतदान स्थलाें, केंद्रों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। मतदान स्थल, केंद्राें को चिह्नित करने तथा पोर्टल पर अपलोड की प्रक्रिया 21 दिसंबर तक पूरी होनी है। इसी क्रम में एडीएम प्रशासन को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा एसडीएम को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश तिवारी का कहना है कि बीएलओ की नियुक्ति करके आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

000
एक बूथ पर नहीं होंगे 800 से अधिक मतदाता
0 आयोग ने निर्देश दिया है कि हर बूथ पर अधिकतम 800 मतदाता ही रखे जाने हैं। इस मानक को पूरा करने के लिए प्रति बूथ 725 मतदाता को आधार बनाकर सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। अभी जिले में प्रति बूथ मतदाताओं की संख्या करीब एक हजार है। ऐसे में यहां 500 से अधिक बूथ बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

000
इन पदाें के लिए होंगे चुनाव
0 चुनाव जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए होंगे। जिला पंचायत और बीडीसी सदस्य के लिए एक मत पेटिका होगी। वहीं, प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक अलग बॉक्स होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें