मेजा। नगर पंचायत सिरसा के वार्ड छह (पूरा जगन्नाथ) के सभासद पद के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
रिटर्निंग अफसर तहसीलदार मेजा आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि सदस्य के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिसमें जय विजय सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, शिव कुमार सिंह और श्री नाथ यादव शामिल हैं। जय विजय सिंह को उगता सूरज, वीरेंद्र कुमार यादव को चश्मा, शिव कुमार सिंह को मोटर साइकिल और श्री नाथ यादव को तराजू चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। चारों प्रत्याशी निर्दलीय हैं। बता दें कि सभासद मोनू मिश्रा की बीमारी से मौत होने के कारण यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव दो मई को और पांच मतगणना कराई जाएगी।