फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बुधवार को एल्डर कमेटी की बैठक में चुनाव की तिथियों को अंतिम रूप दिया गया। इसके अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जनवरी को किया जाएगा। इस पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद दो फरवरी को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री तीन और चार फरवरी को होगी तथा पांच व छह फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

सात फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी। इसकी जांच और आपत्तियों का निस्तारण आठ और नौ फरवरी के बाद दस फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदान 19 फरवरी को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना का कार्य 22 फरवरी से सुबह दस से शाम सात बजेे तक किया जाएगा।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता वीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, वीपी श्रीवास्तव शामिल थे। बैठक में अधिवक्ता वशिष्ठ तिवारी को मुख्य चुनाव संचालक नामित किया गया है। बार के चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव के एक-एक पदों के अलावा पांच उपाध्यक्ष, तीन संयुक्त सचिव, एक संयुक्त सचिव महिला, कोषाध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम
31 जनवरी 2020 - मतदाता सूची का प्रकाशन
एक फरवरी 2020- मतदाता सूची पर आपत्तियां हो सकेंगी
दो फरवरी 2020- मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा
तीन और चार फरवरी- नामांकन पत्रों की बिक्री
पांच और छह फरवरी- नामांकन पत्रों का दाखिला
सात फरवरी 2020- नामांकन पत्रों की वापसी (चार बजे तक)
10 फरवरी 2020- प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन
19 फरवरी 2020 मतदान सुबह दस से शाम पांच बजे तक
21 फरवरी 2020- मतपत्रों की छंटाई
22 फरवरी 2020 - मतपत्रों की गिनती सुबह दस से शाम सात बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें