फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 12 कर्मचारी

Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के अंतर्गत बुधवार मतगणना कार्य के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 12 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


प्रयाग संगीत समिति में एडीएम वित्त दयाशंकर पांडेय ने कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण पॉवर प्रजेंटेशन के माध्यम से दिया। बिंदुवार जानकारी देकर हर पल सजग रहने को कहा गया। चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देने के  साथ निर्देश प्रपत्र भी वितरित किए गए। दिनेश तिवारी ने पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया। कार्मिकों की उपस्थिति जांचने के बाद पता चला कि प्रशिक्षण से तीन मतगणना सहायक, छह सुपरवाइजर, चार माइक्रोआब्जर्वर समेत कुल बारह कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

सहायक अधिकारी कार्मिक विजय कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से अवगत कराया कि कर्मचारियों को विधानसभावार ड्यूटी आदेश दस मार्च को संगम सभागार में दोपहर दो बजे से प्राप्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें