फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्ट्रीट लाइट के कटे तार से उतरे करंट से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरसुइया के गुजराती मोहल्ले में बुधवार सुबह बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइट के कटे तार से उतरे करंट की चपेट में आकर वृद्धा कुंनन चौरसिया (75) की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली के खंभे में करंट उतरने की आशंका जताई लेकिन बिजली विभाग की जांच में खंभे में कोई करंट नहीं मिला। जांच में नगर निगम के स्ट्रीट लाइट से करंट आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

कुंनन देवी कई सालों से मायके में रह रही थीं। पति छेदीलाल की मौत हो चुकी है। जनवरी 2026 में बीमारी के चलते उनके इकलौते बेटे की भी मौत हो गई थी। बुधवार सुबह कुंनन देवी नंगे पैर घर से बाहर सामान लेने के लिए निकली थीं। जैसे ही वह पड़ोसी के घर के सामने पहुंचीं, अचानक करंट की चपेट में आ गईं। लोग ने पुलिस को सूचना दी। अतरसुइया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अतरसुइया थाना प्रभारी विवेक राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्ट्रीट लाइट के कटे तार से उतरे करंट की चपेट में आने से वृद्धा की मौत होने की सूचना है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

जेई ने मौके पर पहुंचकर की जांच
हादसे की जानकारी पर कल्याणी देवी उपकेंद्र के जेई लवकुश कुमार व उनकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिजली के खंभे में करंट नहीं मिला, जबकि मकान की रेलिंग और पानी के पाइप में करंट की पुष्टि हुई। विभाग ने प्राथमिक जांच में नगर निगम की स्ट्रीट लाइट के कटे तार को हादसे की वजह बताया है।
वर्जन
दिन में स्ट्रीट लाइट बंद हुई थी। महिला कटिया हटाने के लिए खंभे के पास गई थी। फेस होने की वजह से उसे करंट लग गया। स्ट्रीट पोल में बिजली सप्लाई का काम बिजली विभाग का है, उन्हें ध्यान देना चाहिए। - संजय कटियार, मुख्य अभियंता बिजली विभाग, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें