फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

Wed, 18 Nov 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाईल फोटो दरबारी लाल यादव।
विज्ञापन
बैरहना-कोहड़ार मार्ग पर सड़क पार करते वक्त बाइक की चपेट में आने से दरबारी लाल यादव (72) की मौत हो गई। दरबारी लाल यादव के तीन पुत्र पारसनाथ, चंद्रशेखर और मनी हैं। वह अपने सबसे छोटे बेटे मनी के साथ रहते थे। हादसे की सूचना पर कोहड़ार पुलिस मौके पर पहुंची। मेजा थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें