फूलपुर के सरायहरीराम गांव के मृतक पारसनाथ की फाइल फोटो।
सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद छतनाग घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय हरी राम गांव निवासी पारसनाथ (60) बीते 31 जुलाई को किसी कार्य से जा रहे थे। वरुणा-जंघई मार्ग स्थित रामबाग पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए थे। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को शाम उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।