फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कार की टक्कर से जहां एक बुजुर्ग की जान चली गई। वहीं, स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हरभानपुर गांव निवासी हरिशंकर शुक्ल (65) सुबह लगभग 10:15 बजे घरेलू सामान खरीदने के लिए हरभानपुर बाजार में साइकिल से जा रहे थे। प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल बुजुर्ग को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
इसी प्रकार दूसरी घटना प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर गांव के सामने शाम करीब पांच बजे दिनेश कुमार सिंह (35) पुत्र शिवमंगल सिंह स्कूटी से गांव के सामने सड़क पार कर रहे थे। सहसों से फूलपुर की तरफ जा रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई, उन्हें गंभीरावस्था में कार चालक ही अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें