फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत, दूसरा भर्ती

Tue, 10 Feb 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
छोटे लाल पाल । फाइल फोटो
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दूसरे बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। बुजुर्ग की मौत पर परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

होलागढ़ के शीतला बक्स का पुरा निवासी छोटे लाल पाल (70) शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर गांव के समीप बाग में बुजुर्ग बैठे थे। इसी बीच मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर घायल कर दिया। रविवार रात घायल छोटे लाल पाल की अचानक तबीयत खराब हो गई।
इस दौरान परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने शव का शृंग्वेरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि अन्य घायल जगेशर सरोज (65) का इलाज जारी है। होलागढ़ इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। किसी ने कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें