फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, चालक भागा

Thu, 01 Oct 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक रामलाल पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : संगठन
विज्ञापन
क्षेत्र के कुशगढ़ गांव के सामने बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रामलाल पांडेय (70) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से थाना खीरी के चांद खम्हरिया गांव के निवासी थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह कई वर्षों से कुशगढ़ स्थित एक गिट्टी प्लांट पर ही रहकर उसकी देखरेख करते थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे मंगला प्रसाद ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें