फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 19 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरा मजरा बांकीपुर में झटका मशीन में लगे बिजली के तार के करंट लगने से बुजुर्ग किसान की बुधवार रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है।
विज्ञापन

राम अभिलाष ओझा (80) निवासी ग्राम बांकीपुर बुधवार रात अपने खेत की रखवाली करने गए थे। बताया गया कि बगल के किसान ने अपने खेत में फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन लगाया था। अचानक बुजुर्ग करंट के चपेट में आ गया, इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से वार्ता कर शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बारा विनोद सोनकर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें