थाना अंतर्गत मत्तन का पूरा निवासी मानसिंह पटेल उर्फ भुखंडी (60) मंगलवार सुबह सब्जी बेचने सोरांव स्थित बरईशिव सब्जी मंडी गया था। सब्जी बेचने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह सोरांव के निकट मल्हुआ मोड़ के निकट पहुंच ही था कि तभी पीछे से आए अनियंत्रित एक ई-रिक्शा ने मानसिंह पटेल को टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। उसे सोरांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।