फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबब्बर समेत 18 कांग्रेसी नेताओं को गैरजमानती वारंट, उपस्थित न होने पर होगी सीधे ये बड़ी कार्रवाई

Tue, 26 Feb 2019 03:53 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व कांग्रेसी नेता वर्तमान में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, निर्मल खत्री, मधुसूदन मिस्त्री सहित 18 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। जज पवन कुमार तिवारी ने इन सभी को 15 मार्च को स्पेशल कोर्ट में हाजिरी देने का निर्देश दिया है। उपस्थित न होने पर सभी के खिलाफ कुर्की का वारंट और आदेश जारी करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाना पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ आदि गंभीर धाराओें में मुकदमा दर्ज है। घटना 17 अगस्त 2015 की है। लगभग पांच हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता और उपरोक्त लोग प्रदेश में गन्ना किसानों के भुगतान, पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि, कानून व्यवस्था आदि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे।

विधानसभा की ओर बढ़ते समय प्रदर्शनकारी अचानक उत्तेजित हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पत्थरबाजी की गई, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को चोटें आईं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें