फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करते आठ टोलकर्मी गिरफ्तार

Fri, 14 May 2021 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एसओजी व बारा पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई, सभी को जेल भेजा गया
  • डीआईजी से की गई थी शिकायत, मौके से  24 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्रो स्थित टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार रात एसओजी व बारा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आठ टोलकर्मियों को ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वसूली के 24 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक वसूली करने वालों का बड़ा गैंग है। पकड़े गए गुर्गे सिर्फ कलेक्शन एजेंट हैं। कई सफेदपोश भी जांच के दायरे हैं। जल्द ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

 डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी से शिकायत की गई थी कि हर्रो टोल प्लाजा से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों के चालकों से 11 सौ रुपये प्रति ट्रक की वसूली की जा रही है। डीआईजी ने एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा से जांच को कहा।

toll demo - फोटो : अमर उजाला।
रात में एसओजी और बारा पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो एक दो नहीं आठ लोग ट्रकों से वसूली कर रहे थे। उनके पास से आठ मोबाइल और 24 हजार रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में नागेंद्र सिंह, मनोज सोनकर, संत रमन यादव, शिवकुमार पटेल, धीरेन्द्र शुक्ल, छागुर यादव, शिवम चतुर्वेदी, मगन सिंह शामिल थे।

शुक्रवार को सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वाहनों से वसूली का काम पूरा गैंग कर रहा है, जिसमें कई सफेदपोश लोग भी शामिल हैं। पूछताछ और कॉल डीटेल्स के आधार पर कई लोगों के बारे में पता चला है। सबकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस गैंग में शामिल सफेदपोशों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को इस मामले में पुख्ता सबूत मिले हैं। कुछ पुलिस वालों की संलिप्तता की बात सामने आई है। सबूत मिलने पर उन पुलिस वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा डेमो - फोटो : अमर उजाला।

टोल प्लाजा के मैंनेजर ने कहा, फंसाया गया

टोल कर्मियों की गिरफ्तारी पर टोल मैंनेजर अशोक तिवारी का कहना कि कर्मचारियों को फंसाया गया है। कुछ पुलिस वाले पासर गैंग (ओवरलोड वाहनों को निकलवाने वाला गिरोह) के लिए काम करते हैं। उन लोगों ने शिकायत करवाई है। टोल प्लाजा पर सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस को इसकी भी जांच करनी चाहिए। मैनेजर ने बारा पुलिस पर भी वसूली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के परिजन बोले, बड़ों को छोड़ा, छोटों को फंसाया

हर्रो टोल प्लाजा से अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार किए गए टोल कर्मियों के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके परिवार के सदस्य तीन सौ रुपये प्रतिदिन की नौकरी करते हैं। पुलिस ने बड़ों को छोड़ दिया, छोटों को फंसा दिया। धीरेंद्र शुक्ला और संगम लाल आदि ने जांच की मांग की है।

सिपाही का अवैध वसूली से संबंधित ऑडियो वायरल, हड़कंप

हर्रो टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के आरोप में आठ लोगों की गिरफ्तारी की थाने पर लिखा पढ़ी हो रही थी, उसी समय बारा थाने के एक सिपाही का ऑडियो वायरल हो गया। सिपाही किसी ट्रक मालिक से ओवरलोड गाड़ी पास कराने की बात कह रहा था। उसने इंस्पेक्टर के नाम पर पैसों के लेनदेन की बात कही थी। ऑडियो वायरल होने से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली भी शक के घेरे में आ गई है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि ऑडियो की जांच कराई जा रही है। सिपाही तथा जो भी पुलिस वाले इसमें संलिप्त होंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें