फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरारी बापू की रामकथा में मानस प्रेमियों के लिए फाइव स्टार सुविधा वाले स्विस कॉटेज

विज्ञापन
Eight times more Swiss cottages for tent lovers than Tent City - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अनूप ओझा
विज्ञापन

प्रयागराज। संत मोरारी बापू की 29 फरवरी से अरैल में आरंभ हो रही रामकथा मानस अक्षयवट दिव्यता-भव्यता का केंद्र बनेगी। आस्था, भक्ति और विश्वास की इस त्रिवेणी में रामकथा का रसपान करने के साथ ङी देश-दुनिया से आने वाले रामकथा प्रेमी फाइव स्टार सुविधा वाले कॉटेज में रात गुजार सकेंगे। भक्तों के ठहरने के लिए 450 स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। कुंभ के दौरान पर्यटकों के लिए परेड में बसाई गई टेंट सिटी की तुलना में यह स्विस कॉटेज आठ गुना अधिक हैं। जबकि, कुंभ में पर्यटन विभाग की टेंट सिटी में 20 हजार रुपये प्रतिदिन केकिराये वाले 50 ही स्विस कॉटेज बनाए गए थे। यह कथा संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से कराई जा रही है।
संगम के पास अरैल में अकबर के किले की अनुकृति वाले द्वार और अक्षयवट की डिजाइन वाली व्यासपीठ वाला एक लाख स्क्वायर फीट का मुख्य पंडाल बनकर तैयार हो गया है। स्विस कॉटेज भी बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें ज्यादातर महाराजा कॉटेज की तर्ज पर वातानुकूलित कॉटेज बनाए गए हैं। मौसम को देखते हुए कुछ डीलक्स कॉटेज भी बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए सुलभ रहेंगे। महाराजा स्विस कॉटेज में लग्जरी डबल बेड के अलावा चेयर टेबल और इसकेसाथ यूरोपियन बाथरूम भी होगा। बिस्तर और गद्दे की क्वालिटी भी बेहतरीन होगी। वातानुकूलित इस स्विस कॉटेज में फ्रीज और टेलीविजन के अलावा आवश्यकतानुसार ब्लोवर भी दिया जाएगा। इसके आलावा बाहर एक लॉबी भी दी जाएगी। ताकि, अगर कोई चाहे तो सुबह या शाम बाहर लॉबी में बैठ कर ध्यान लगा सके या फिर किसी मुलाकाती से मिल सके। खास बात यह है कि रामकथा प्रेमियों के लिए तैयार इस स्विस कॉटेज का कोई किराया नहीं निर्धारित किया गया है। आवश्यकतानुसार मुफ्त में ही बुकिंग होगी।
विज्ञापन

आएगा दो जहाजों का बेड़ा, 28 को बम्हरौली एयरपोर्ट पहुचेंगे मोरारी बापू
प्रयागराज। मोरारी बापू 28 फरवरी को चार्टर प्लेन से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुचेंगे। इस कथा के आयोजन मंड से जुड़े सदस्यों के अलावा बापू व टीम को लेकर दो चार्टर प्लेन यहां आएंगे। एक चार्टर प्लेन में संत मोरारी बापू होंगे, जबकि दूसरे में कथा के आयोजक मिराज ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल और उनकेपरिवार के नजदीकी सदस्य होंगे।
मोरारी बापू व्यास पीठ से रोज करेंगे प्रभु प्रसाद के मेन्यू की घोषणा
प्रयागराज। रामकथा में प्रतिदिन 1.50 लाख से अधिक लोगों की आवाजाही का अनुमान लगाया गया है। इसे देखते हुए इतने ही भक्तों के लिए नियमित प्रभु प्रसाद तैयार किया जाएगा। रामकथा में आने वाले हर श्रोता के लिए भोजन और नाश्ते की सुविधा रहेगी। इसमें देशी घी लगी चपाती,अरहर की दाल, चावल, दो प्रकार की सब्जी, सलाद के साथ मिठाई भी परोसी जाएगी। प्रतिदिन के मेन्यू की घोषणा मोरारी बापू ही व्यास पीठ से करेंगे।
सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
प्रयागराज। कथा स्थल और आस पास के सम्पूर्ण परिसर में सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला प्रशासन के सुझाव पर कुछ कैमरे बढ़ाए भी जा सकते हैं।
आईजी ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा
प्रयागराज। आईजी केपी सिंह ने मंगलवार को अरैल में संत मोरारी बापू के कथा स्थ का निरीक्षण किया। इस दौरान बापू ने भीड़ प्रबंधन के अलावा भंडार, स्वच्छता व बिजलली, पानी की उपलब्धता की भी जानकारी दी। महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के साथ उन्होंने कथा स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

गुजराती रसोइयों ने संभाली प्रभु प्रसाद की जिम्मेदारी
प्रयागराज। प्रभु प्रसाद बनाने के लिए गुजरात से 2000 रसोइए बुलाए गए हैं। गुजराती रसोइयों ने कथा स्थल पर जिम्मेदारी संभाल ली है। आधुनिक किचन में प्रभु प्रसाद तैयार होगा।

Eight times more Swiss cottages for tent lovers than Tent City- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें