फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदुल अजहा आज, इबादतगाह तैयार

Fri, 25 Sep 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कुर्बानी का त्योहार ईदुल अजहा शुक्रवार को मनाया जाएगा। ईदगाह और जामा मस्जिदों सहित शहर की तमाम मस्जिदों में खास नमाज के लिए बृहस्पतिवार को देर रात तक तैयारियां मुकम्मल की गईं। इबादतगाहों के मुतवल्लियों की ओर से वहां जुटने वाले नमाजियों के लिए पर्याप्त संख्या में दरियों के अतिरिक्त बिजली, पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। प्रबंध समितियों की ओर से इबादतगाहों के इर्द-गिर्द सफाई भी कराई गई।
विज्ञापन


ईदगाह के मुतवल्ली एमएस फारुकी के मुताबिक नमाजियों के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। नमाजियों की संख्या बढ़ी तो रामबाग और चंद्रलोक की ओर भी उन्हें बिठाने का इंतजाम रहेगा। नायब शहर काजी मौलाना रईस अख्तर के मुताबिक जामा मस्जिद चौक में भी नमाजियों के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। शिया जामा मस्जिद, चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा के मुतबिक नमाजियों के लिए नीचे सड़क तक इंतजाम कराया जाएगा ताकि किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।

शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी सहित तमाम मस्जिदों की इंतेजामिया कमेटियों की ओर से त्योहार पर साफ-सफाई दुरुस्त रखने सहित बिजली, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें