फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025 : ईद की नमाज अदा कर मांगी देश में अमन और चैन की दुआ, एक दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद

Mon, 31 Mar 2025 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ईद को लेकर दिनभर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। चकिया समेत कई इलाकों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गीत बजाकर खुशी का इजहार किया गया। शहर और देहात के प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में ईद उल फित्र (ईद) का त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह निर्धारित समय पर ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नए लिबास में पहुंचे मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा करते हुए देश की तरक्की, खुशहाली के साथ एकता और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। 

विज्ञापन


ईद को लेकर दिनभर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। चकिया समेत कई इलाकों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गीत बजाकर खुशी का इजहार किया गया। शहर और देहात के प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। करेली, अटाला, दरियाबाद, चौक, शाहगंज, चकिया, चकनिरातुल, राजरूपपुर, धूमनगंज, बमरौली, पूरामुफ्ती, कटरा, सिविल लाइंस, जार्जटाउन, खुल्दाबाद, काटजू रोड, नखासकोहना, बेनीगंज, कर्बला, नैनी, झूंसी, फाफामऊ, सोरांव, मऊआइमा आदि स्थानों पर मस्जिदों में भारी भीड़ रही। संवेदनशिल क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें