फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सियासी जमीन मजबूत करने की कवायद, संगठन विस्तार पर जोर

Fri, 14 Aug 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के कहली गांव में अपना दल यस पार्टी बैठक संपन्न।
विज्ञापन
बहरिया क्षेत्र के कहली में अपना दल एस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक जोन अध्यक्ष शिव प्रसाद पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सेक्टर अध्यक्ष अजय पटेल ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में सेक्टर अध्यक्ष राजपाल पटेल, धीरज पटेल, बलवंत पटेल, चंद्र प्रकाश पाल, जोन अध्यक्ष व्यापार मंच जोखूलाल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें