फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यास का असर: चक्रवाती हवाओं में तेज, रिमझिम बारिश, कहीं-कहीं बौछारें

Fri, 28 May 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सात डिग्री लुढ़का दिन का पारा, नमी बढ़ी तो उमस में कमी, आज फिर आंधी-तूफान के आसार
  • अगले 24 घंटे मौसम में हो सकती है उठापटक, आंधी-तूफान संग बारिश के बने हैं आसार
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज का मौसम। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात यास का प्रभाव प्रयागराज में बृहस्पतिवार को साफ दिखा। तीन दिन से धमाचौकड़ी मचा रहे बादलों ने डेरा जमा लिया। चक्रवाती हवाओं में आई तेजी, बूंदाबांदी के बाद शाम को कहीं तेज तो कहीं रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। पुरवा-पछुआ हवाओं की जोर आजमाइश भी बनी रही। देर रात तक हो रही रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। यास के असर के कारण अगले 24 घंटे गरज चमक संग बारिश, आंधी-तूफान के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसमी उठापटक के चौथे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब सात डिग्री लुढ़ककर तीस डिग्री से नीचे 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री से. रहा। वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने से उमस बरकरार रही। आर्द्रता अधिकतम 95 और न्यूनतम 71 प्रतिशत रही। 

Trending Videos

prayagraj news : प्रयागराज का मौसम। - फोटो : prayagraj

तेज हवाओं ने डराया, मौसम सुहाना बनाया

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की मापी गई। शुक्रवार को चक्रवाती हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।  हवाओं की दिशा में दिन में कई बार बदली। तेज हवाओं ने लोगों को डराया पर रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। 
विज्ञापन

prayagraj news : प्रयागराज का मौसम। - फोटो : prayagraj

गर्मी से मिली कुछ राहत, उमस ने घेरा

मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं उमस ने सभी को परेशान किया। नमी का स्तर कम ज्यादा होने के कारण उमस का घेरा बना रहा। एसी-कूलर सेहत के लिए नुकसानदायक बना तो पंखे की हवा में पसीना सूखने में समय ले रहा है। रात भर बारिश का क्रम बना रहा तो तामपान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अभी 24 घंटे राहत नहीं, होगी मौसमी उठापटक

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार तक आंधी-तूफान के साथ हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं। चक्रवाती यास  का प्रभाव यहां साफ दिख रहा है, लेकिन कुछ कमजोर है। यह राहत की बात है। हवाओं की रफ्तार कम हुई भी तो रिमझिम बारिश का क्रम बना रहेगा। शनिवार को कुछ राहत के साथ धूप-छांव का मौसम रहेगा। यह स्थिति 30 मई तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें