कई दिनों से लटका था ताला
सूत्रों ने बताया कि पाहूजा के फ्लैट में काफी दिनों से ताला लगा था। पाहूजा अक्सर बाहर ही रहते थे। 20 दिनों पहले उनका परिवार आया था जो कुछ दिनों बाद चला गया।
पिछले साल दर्ज हुआ था केस
तुलसियानी ग्रुप पर कार्रवाई उस पर पिछले साल दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले में हुई। पिछले साल दिसंबर में ईडी ने कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी व निदेशक महेश तुलसियानी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की ओर से लखनऊ में दर्ज कराई गई उस एफआईआर को आधार बनाया गया, जिसमें कपंनी पर 4.63 करोड़ रुपये का लोन कूटरचित दस्तावेजों के जरिये लेने का आरोप लगाया गया था। प्रारंभिक जांच में ही यह बात भी सामने आई थी कि कंपनी ने निवेशकों से फ्लैट के नाम पर ली गई रकम की भी हेराफेरी की।