लेड़ियारी सरस्वती शिशु मंदिर से पुलिस बूथ तक नीकाली गयी तिरंगा यात्रा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को लेड़ियारी बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें विधायक राज मणि कोल और संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से पुलिस बूथ तक गई। मौके पर रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्र, संतरा देवी, सरस्वती प्रसाद मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अविनाश राय आदि रहे।