फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: संसद में गूंजी फाफामऊ कोल्ड स्टोर हादसे की गूंज, सांसद प्रवीण पटेल ने उठाई मुआवजे और रोजगार की मांग

Sat, 28 Mar 2026 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर से भाजपा सांसद प्रवीण पटेल ने शुक्रवार को लोकसभा में फाफामऊ स्थित कोल्ड स्टोर हादसे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि इस दुर्घटना में चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा में बोलते फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर से भाजपा सांसद प्रवीण पटेल ने शुक्रवार को लोकसभा में फाफामऊ स्थित कोल्ड स्टोर हादसे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि इस दुर्घटना में चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सांसद ने पीड़ित परिवारों के लिए स्थायी समाधान की मांग करते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

विज्ञापन


सदन को संबोधित करते हुए प्रवीण पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए दो–दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने मांग रखी कि मृतकों के परिवारों का स्थायी पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी या उपयुक्त रोजगार दिया जाए। प्रभावित किसानों के आर्थिक नुकसान की समुचित भरपाई की जाए।

इस दौरान सांसद ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी पुराने और जर्जर कोल्ड स्टोर की अनिवार्य तकनीकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सुरक्षा के मानकों पर पूर्ण संतुष्टि न हो जाए, तब तक इनके संचालन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें