फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीसी होटल मैनेजमेंट में शुरू करेगा यूजी कोर्स

Fri, 30 Dec 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
विज्ञापन
यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के सेंटर फॉर होटल मैनेजमेंट से कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी सूचना है। ईसीसी का सेंटर फॉर होटल मैनेजमेंट छात्रों को साल में दो बार डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने का अवसर दे रहा है। यहां के छात्रों को देश के अच्छे होटल में कॅरियर शुरू करने के लिए ऑफर आ रहे हैं। इस उपलब्धि से प्रेरित होकर कॉलेज की ओर से होटल मैनेजमेंट में यूजी कोर्स शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. मारविन मैसी ने बताया कि होटल मैनेजमेंट का कोर्स चलाने वाला ईसीसी देश के चुनिंदा कॉलेज बन गया है। प्राचार्य डॉ. मैसी ने बताया कि ईसीसी में जनवरी सत्र के लिये आवेदन शुरु हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में जुलाई 2017 से होटल मैनेजमेंट में स्टूडेंट अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करने की योजना है। उन्होंने छात्रों के स्किल डेवलपमेंट पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए कॉलेज नई योजनाएं लेकर आया है।

सेंटर के छात्रों की उपलब्धियों को कान्फ्रेंस में साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अब सेंटर में इस कोर्स की पचास सीट पर एडमिशन जुलाई और जनवरी में प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा कर रहे 28 छात्रों को चयन स्किल बेस ट्रेनिंग के लिए मैरियट होटल एंड रिसार्ट हैदराबाद एवं विजयश्री रिसार्ट एंड हैरीटेज होटल कर्नाटक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें