प्रयागराज। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में फीस वृद्घि के खिलाफ छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति पांडेय लोहितार्क के नेतृत्व में क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों के अनशन के बाद भी कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों से बात करने कोई नहीं पहुंचा। इस बात को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ रहा है। छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो हम आमरण अनशन करेंगे। क्रमिक अनशन पर शुभांकर यादव, आदर्श उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।