इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूइंग क्रिश्चियन कालेज (ईसीसी) में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में सत्र 2014 और 2015 के छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। साथ में मेधावियों को सम्मानित किया गया। सत्र 2014 में कुल 815 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। इनमें कला वर्ग के 406, बीएसससी जीव विज्ञान के 130, बीएससी गणित के 181 और शिक्षाशास्त्र के 98 विद्यार्थी हैं।
बीए में अंकिता, बीएससी जीव विज्ञान में दीपिका, बीएससी गणित में अपूर्व सेठ तथा बीएड में आसमा उर्फी को गोल्ड मिला। क्रमश: अनुराग राय, उर्वशी मिश्रा, इमरान मसूद और रेम्या कृष्णा को रजत तथा प्रियांशी गुप्ता, ललिता राय, रामजी पांडेय एव अख्तर को कांस्य पदक मिला।
सत्र 2015 में 834 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें कला वर्ग के 343, बीएससी जीव विज्ञान के 142, बीएससी गणित के 249 तथा शिक्षाशास्त्र के 100 विद्यार्थी हैं। बीए में तूबा मसूद, बीएससी बायो में अनुशा भारद्वाज, बीएससी गणित में रोहित केशरवानी तथा बीएड में लवीना सक्सेना को गोल्ड मेडल मिला। इसी क्रम में संभव पांडेय, एकता यादव, कोमल गुप्ता तथा मरियम खान को रजत तथा शाहिबा, सृष्टि मिश्रा, दुर्गेश पांडेय एवं रस्मीत कौर को कांस्य पद मिला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए.सत्यनारायण ने भारत के निर्माण में तकनीकी शिक्षा पर बल दिया। मुख्य अतिथि बिशप डॉ.पीटर बलदेव ने चरित्र निर्माण में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ.एम.मैसी ने च्वॉयस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम की खूबियां बताईं। समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ.एसडी चंद्र, डॉ.जीएस जमन, जगधारी मसीह, डॉ.आनंद शंकर श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार डॉ.एडीएम डेविड आदि शामिल रहे।