लालापुर के मनकामेश्वर धाम के पास नहर में पलटा ई रिक्शा
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के अमिलिया तरहार स्थित मसुरिया देवी धाम जा रहे दर्शनार्थियों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर मनकामेश्वर धाम के समीप नहर में पलट गया। गनीमत रही कि सभी दर्शनार्थी सुरक्षित बच गए। कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद अपने ई-रिक्शा से मसुरिया देवी धाम दर्शन के लिए गया था। परिवार को छोड़कर जैसे ही वह लालापुर के मनकामेश्वर धाम नहर की पटरी पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। राहगीरों की मदद से तुरंत ई रिक्शा को बाहर निकाला गया।