फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Sat, 20 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत छरिबना गांव के सामने बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। वह बाइक से रामपुर से तिलखवार अपने गांव की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

करछना के तिलखवार निवासी धनश्याम यादव (34) पुत्र स्व. राम प्रसाद अपने एक साथी के साथ बृहस्पतिवार रात को बाइक से घर की ओर लौट रहा था। रास्ते में छरिबना गांव के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वह लघुशंका के लिए रुके थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घनश्याम यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए भेजते हुए मृतक के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। हादसे के बाद पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें