फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुकान के कमरे में मिला युवक का शव

Wed, 25 Feb 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मृतक अजय उपाध्याय की फाइल फोटो।
विज्ञापन
क्षेत्र के बोधीपुर हाटा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अजय उपाध्याय (45) का शव गांव से करीब ढाई सौ मीटर दूर मांडा–बरौंधा मार्ग स्थित एक दुकान के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अजय उपाध्याय सोमवार शाम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार चिंतित हो उठा। सुबह खोजबीन के दौरान पता चला कि राजेश शर्मा की दुकान में उनका शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पत्नी ममता, पुत्र शिवेश और पुत्री श्रेया सहित परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात दुकान पर कुछ लोगों की बैठकी हुई थी। इसके बाद दुकान बंद कर दी गई। ऐसे में मृतक पूरी रात अंदर कैसे रह गया, यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब सेवन की आशंका प्रतीत हो रही है, हालांकि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें