फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : नैनी जेल की रूटीन चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने सुनी बंदियों की समस्या

Wed, 21 Dec 2022 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, जिला जज संतोष राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ, अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि बुधवार को केंद्रीय कारागार का रूटीन चेकिंग किया। इस दौरान अधिकारी भोजनालय में जाकर भोजन की गुणवत्ता को देखा।
विज्ञापन
नैनी जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूटीन चेकिंग के लिए बुधवार को जिला जज व डीएम के साथ अधिकारियों की टीम केंद्रीय कारागार नैनी पहुंची। यहां पर टीम ने तीन घंटे बैरकों की जांच की। इस दौरान पाकशाला, अस्पताल, महिला जेल, में भी जांच कर बंदियों से बातचीत की। जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटे मामले में बंद बंदियों की न्यायिक सहायता कर उन्हें रिहा करने में मदद की जाए। 

विज्ञापन


जिला जज संतोष राय, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ, अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि बुधवार सुबह 11.15 बजे रूटीन चेकिंग के लिए केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे। अधिकारियों ने बैरकों की जांच कर बंदियों के लिए दी जाने वाली सुविधाएं देखीं। पाकशाला, अस्पताल, महिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बातचीत की। पुलिस मुठभेड़ में घायल बंदियों का भी हालचाल जाना।

पैरवी के अभाव में छोटे अपराधों में भी काफी दिनों से सजा काट रहे बंदियों की पैरवी के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिया गया। जेल प्रशासन से भी इसमें मदद करने को कहा। लगभग तीन घंटे चेकिंग के बाद दोपहर सवा दो बजे अधिकारी वहां से वापस गए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह का कहना है कि अधिकारी रूटीन चेकिंग में आए थे। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बात की, उनकी समस्याओं को सुना और उसके निराकरण का निर्देश दिया। कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। संवाद 
विज्ञापन

 
जेल में बन रही रोटी की अधिकारियों ने की तारीफ 
केंद्रीय कारागार के निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी पाकशाला पहुंचे। यहां उन्होंने खाने की गुणवत्ता को देखने के साथ ही रोटी की तारीफ की। जेल में अब रोटी पकाने के लिए मशीन लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें