फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ के दौरान हर शनिवार, रविवार बन गया था मौनी अमावस्या

Thu, 13 Mar 2025 12:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंडल रेल प्रबंधक सभागार में डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बताया कि रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ और यूपी पुलिस के मजबूत सामंजस्य के चलते कहीं भी कोई बड़ी समस्या नहीं आई। बताया कि लगातार 11 ऐसे दिवस रहे जब 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया गया।

विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के दौरान रिकाॅर्ड ट्रेन संचालन करने के बाद बुधवार को रेलवे अफसरों ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि महाकुंभ के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को मौनी अमावस्या जैसी भीड़ रही। कुंभ 2019 की मौनी अमावस्या की तुलना मेंं इस बार महाकुंभ में 26 दिवसों पर ज्यादा ट्रेनें चलीं।

मंडल रेल प्रबंधक सभागार में डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बताया कि रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ और यूपी पुलिस के मजबूत सामंजस्य के चलते कहीं भी कोई बड़ी समस्या नहीं आई। बताया कि लगातार 11 ऐसे दिवस रहे जब 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया गया।

कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डॉन ब्रेडमैन का औसत भले ही उनके कॅरिअर की अंतिम पारी में सौ से नीचे आ गया लेकिन हमारा उन 11 दिनों में औसत 100 से ऊपर का ही रहा। बताया कि तीनों जोनल रेलवे द्वारा मिलकर रिकाॅर्ड 17330 स्पेशल, नियमित ट्रेनों का संचालन किया गया।

विज्ञापन


आरपीएफ के सीनियर डीएससी वीपी पंडित ने बताया कि बीते दो वर्ष से क्राउड मैनेजमेंट की तैयारियों पर ही हमारा फोकस था। जवानों को ट्रेनिंग के दौरान भी यही संकल्प दिलाया गया कि श्रद्धालुओं को न केवल सुरक्षित ट्रेनों में चढ़ाएंगे। एसपी जीआरपी अभिषेक यादव ने भी कहा कि सभी के साथ मिलकर उचित भीड़ प्रबंधन किया गया।

विज्ञापन

एक हजार से ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन

एडीआरएम संजय सिंह ने बताया कि महाकुंभ शुरू होने के पूर्व 13 हजार ट्रेन चलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन महाकुंभ में उमड़ी भारी भीड़ के चलते 17,330 ट्रेनों का संचालन करना पड़ा। इसमें दस हजार नियमित ट्रेनें शामिल रहीं। कहा कि पहली बार लंबी दूरी कि एक हजार से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया गया। खास बात यह रही कि 2019 के कुंभ में जहां मौनी अमावस्या पर 49 स्पेशल ट्रेनें चली थीं, तो इस बार मौनी अमावस्या पर 157 ट्रेनें चलाई गईं, यानी तीन गुना ज्यादा।

मंडल के 20 प्रमुख स्टेशनों पर की गई थी तैयारी

सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने कहा कि सिर्फ जंक्शन नहीं, बल्कि मंडल के 20 अन्य प्रमुख स्टेशनों पर तैयारी की गई थी। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान किसी भी यात्री से अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें