फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफामऊ में अतिक्रमण हटाने के दौरान चले ईंट-पत्थर

Tue, 30 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान फाफामऊ में जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई से नाराज लोगों ने दस्ते पर पथराव कर दिया। पुलिस ने हंगामा करने वालों को खदेड़ा तो निगम दस्ते के कर्मियों ने भी जमकर लाठी और ईंट-पत्थर चलाए। आरोप है कि इसमें एक युवक का सिर फट गया, जबकि एक महिला भी घायल हो गई। इससे नाराज लोग फाफामऊ तिराहे पर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने तहरीर लेने का आश्वासन दिया तो धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन


अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में निगम का दस्ता दिन में होलागढ़, सोरांव, मऊआइमा थाना, फाफामऊ चौकी की पुलिस एवं पीएसी के साथ फाफामऊ पहुंची। यहां गंगा घाट पास रोड पटरी पर कब्जा कर लगाए छप्पर, मिठाई, चाय आदि की दुकानें तोड़ी गई। घाट किनारे रखी काफी लकड़ी भी जब्त कर ली गई। इसके बाद दस्ता फाफामऊ कस्बे की तरफ  बढ़ा। यहां डोमनीमऊ, पुरानी गली, प्रतापगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई से नाराज लोगों ने प्रतापगढ़ रोड पर एक घर के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान दस्ते पर पथराव कर दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। पथराव से भगदड़ मची तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। आरोप है कि इस बीच निगम दस्ते के कर्मियों ने भी पथराव कर दिया।

 इसमें एक घर की खिड़की के शीशे भी टूट गए। आरोप है दस्ते की ओर से किए गए पथराव में एक युवक का सिर फट गया, जबकि एक महिला के हाथ में चोट गई। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दस्ते ने घर के बाहर लगा शटर तोड़ा। इसके बाद दस्ता आगे बढ़ा। फाफामऊ सब्जी मंडी वाली रोड पर एक जूते की दुकान तोड़ी। कार्रवाई खत्म करने के बाद दस्ता वापस लौटा तो नाराज कुछ लोग फाफामऊ तिराहे पर धरने पर बैठ गए। फिर पुलिस ने बुलाकर मुकदमा लिखने का आश्वासन दिया तो धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें