फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बर्थडे पार्टी के दौरान कहासुनी में युवक को मारी गोली

Sun, 02 Jan 2022 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोहित सलोरी का रहने वाला है, जो पेंटिंग का काम करता है। शनिवार रात मोहल्ले में ही रहने वाले उसके रिश्तेदार शशि की पत्नी का जन्मदिन था। जिसके उपलक्ष्य में आयोजित दावत में वह शामिल होने गया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में रोहित भारतीय (34) को गोली मार दी गई। आंख में गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ननका को गिरफ्तार कर लिया है। उससे देर रात तक पूछताछ जारी रही।

विज्ञापन


रोहित सलोरी का रहने वाला है, जो पेंटिंग का काम करता है। शनिवार रात मोहल्ले में ही रहने वाले उसके रिश्तेदार शशि की पत्नी का जन्मदिन था। जिसके उपलक्ष्य में आयोजित दावत में वह शामिल होने गया था। देर रात तक खाने-पीने का दौर चला और फिर सभी बाहर निकलकर आग तापने लगे। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले ननका से किसी बात को लेकर रोहित की कहासुनी हो गई। जिसमें बात इतनी बढ़ी कि रोहित को गोली मार दी गई।

गोली उसकी आंख को भेदती हुई सिर में जा धंसी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकला। शोरगुल पर आसपास के लोग जुट गए और फिर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घायल को एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, असलहे की बरामदगी के प्रयास
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ननका ने पूछताछ में गोली मारने की बात तो कबूली है। लेकिन उसने असलहा नहीं बरामद कराया है। घटना के दौरान मौके पर नन्हें नाम का युवक भी मौजूद था जो रात से ही फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उसका आपराधिक इतिहास भी है और उस पर दो मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि घायल के भाई प्रदीप की तहरीर पर ननका के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें