खीरी के इटवा में पलटा डंफर की फोटो
कोहड़ार मार्ग स्थित इटवा चौराहे पर पुलिया का निर्माण हो रहा है। ठेकेदार की ओर से बनाया गया बाईपास मार्ग अव्यवस्थित और असुरक्षित है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बृहस्पतिवार को राखड़ लदा डंपर पलट गया, जिससे आवागमन कुछ देर प्रभावित रहा। खीरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर हटवाया और आवागमन चालू कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बाईपास मार्ग समतल और सुरक्षित नहीं है। इसमें कंकड़ और पत्थर हैं, जिससे कई घटनाएं हो चुकी हैं। दो पहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खोकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से अधूरी पुलिया जल्द बनवाने और बाईपास मार्ग ठीक करवाने की मांग की है।