भारतगंज के भरारी से निकली न्याय कैंडल मार्च
राजस्थान और पश्चिम बंगाल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को मांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की गई। आयोजकों ने कहा कि यह किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। इस मौके पर रविशंकर पाण्डेय, अरुण द्विवेदी, विनोद द्विवेदी, कृष्ण कुमार करवरिया, विपिन मिश्रा, ओपी यादव, कुलदीप मिश्रा, अफरोज अहमद आदि रहे।