फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनुमति न मिलने से इस बार भी नहीं लगेगा गाजी मियां का बड़ा मेला

Sat, 16 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर लगने वाला वाषिर्क बड़ा मेला इस वर्ष भी शासन की अनुमति न मिलने से नहीं लगेगा। पिछले वर्ष भी रोक लगने से बड़ा मेला नहीं लगा था।
विज्ञापन

सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है। साल में जेठ माह में तीन दिवसीय बड़ा मेला लगता है। शासन के रोक लगाने के कारण पिछले वर्ष भी बड़ा मेला नहीं लग पाया था। इस बार कमेटी ने 17 मई रविवार से बड़ा मेला मुकर्रर किया, जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने कमेटी और दुकानदारों को मेले में दुकान लगाने से मना कर दिया। एसीपी फूलपुर विवेक यादव शुक्रवार को दरगाह के आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर मेला न लगने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष बहरिया मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण इस बार भी मेला नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें