फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भूमिगत एलटी लाइन में गड़बड़ी से कई घरों की बिजली हुई गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमिगत एलटी लाइन में गड़बड़ी से तेलियरगंज समेत कई मोहल्लों में आठ से 10 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। प्रयागराज विकार प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से महाकुंभ के दौरान तेलियरगंज उपकेंद्र से अमिताभ बच्चन रोड, रसूलाबाद, मेला रोड समेत कई जगहों पर एलटी लाइन को भूमिगत किया गया था। हालांकि लाइन को उप्र पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को हैंडओवर नहीं किया गया है। शनिवार देर रात भूमिगत एलटी लाइन में गड़बड़ी आ गई जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी बीच गैस गोदाम व जोंधवल में लगे 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर भी जल गए। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें