फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तार टूटने से 12 घंटे गुल रही बत्ती गर्मी में रातभर परेशान रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेवरा के पास शुक्रवार रात बिजली का तार टूटने से मांडा खास क्षेत्र के कई गांव अंधेरे में डूब गए। रात में खराबी दूर न होने से लोगों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी और करीब 12-13 घंटे बाद शनिवार सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे बिना आंधी-बारिश के अचानक तार टूट गया, जिससे भरारी द्वितीय, मांडा खास, खवास का तारा, कटका और गिरधरपुर सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली जाते ही राजापुर व मांडा खास क्षेत्र की पेयजल योजनाएं भी बंद हो गईं।
समस्या से परेशान ग्रामीण प्रधान डॉ. असद अली के साथ उपकेंद्र पहुंचे, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। मौजूद संविदा कर्मी ने लाइनमैन व अन्य अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कर्मचारियों की अनुपलब्धता के कारण पूरी रात खराबी दूर नहीं हो सकी और शनिवार सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई। ग्रामीणों का कहना है कि तैनात कर्मचारी शाम होते ही घर चले जाते हैं इससे रात में समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें