फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों पर दोहरी मार, ट्रेनों में भीड़ के साथ लेटलतीफी बरकरार

Wed, 18 Oct 2017 01:29 AM IST
इलाहाबाद, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस के दिन यात्रियों पर दोहरी मार पड़ी। एक ओर जहां त्योहार होने की वजह से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही तो वहीं दूसरी ओर उनकी लेटलतीफी ने यात्रियों को काफी परेशान किया। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों का भी बुरा हाल रहा। नौंचदी एक्सप्रेस की लेट लतीफी ने भी यात्रियों को खासा परेशान किए रखा। मंगलवार को ये ट्रेन सुबह 09.55 की बजाय रात 08.10 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। इस वजह से इसका अप रैक देर रात रवाना किए जाने की तैयारी की गई।
विज्ञापन

दिवाली के पूर्व ट्रेनों में भीड़ उमड़नी तय थी। ऐसा हुआ भी। अधिकांश लोगों ने अपने गंतव्य तक जाने के लिए काफी पहले ही रिजर्वेशन करवा लिए थे। इस वजह से दिल्ली, आगरा, मेरठ, जयपुर आदि रूट की तरफ इलाहाबाद से जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई। इस बीच तमाम स्कूल-कालेजों में बुधवार से छुट्टी भी हो रही है। इसका असर भी ट्रेनों में पड़ा। अपनों के  साथ त्योहार मनाने की बेताबी लोगों में ऐसी रही कि कइयो ने लंबी प्रतीक्षा सूची होने के बावजूद यात्रा करने की ठान ली। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ ज्यादा हो गई। तमाम ट्रेनों के आरक्षित कोचों का जनरल कोच सरीखा हाल हो गया। उधर इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों की बात करें तो मंगलवार को प्रयागराज समेत तमाम ट्रेनें घंटों देरी से यहां पहुंची। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज 2.30 घंटे, रीवा दो घंटे, डाउन सीमाचंल आठ घंटे, डाउन संगम 4.30 घंटे, डाउन मुरी चार घंटे, डाउन एनई एक्सप्रेस 3.30 घंटे समेत कई ट्रेनें विलंब से यहां पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस एक बार फिर से घंटों देरी से जंक्शन पहुंच सकी। मंगलवार को इसकी लेटलतीफी दस घंटे तक रही। वहीं दूसरी ओर फेस्टिवल सीजन में रेलवे द्वारा तमाम स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है, लेकिन इनकी लेटलतीफी ने यात्रियों को खासा परेशान कर दिया। दिल्ली-सहरसा स्पेशल 34 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 11 घंटे, आनंद विहार-जयनगर स्पेशल दस घंटे, जयनगर-आनंद विहार स्पेशल 13 घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें