फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राम बरात में शराब के नशे में धुत युवक का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा में राम बरात के दौरान सोमवार रात नशे में धुत युवक ने जमकर बवाल काटा। शोभायात्रा में घुसकर गालीगलौज शुरू कर दी। रोकने पर पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। मारपीट व धक्कामुक्की भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने भी उसे जमकर पीटा और फिर थाने ले गई। घटना सोमवार देर रात हुई। कटरा रामलीला की ओर से राम बरात निकली गई थी। इसमें कई चौकियां शामिल थीं। राम बरात अभी कटरा में पीला शिवाला के पास पहुंची थी कि तभी नशे में धुत एक युवक इसमें घुस गया और गालीगलौज करने लगा। रोकने की कोशिश करने पर राम बारात में शामिल आयोजन कमेटी के लोगों से ही उलझ गया।
पुलिसकर्मियों ने रोका तो धक्कामुक्की और मारपीट शुरू कर दी। हिरासत में लेने की कोशिश पर पुलिसकर्मियों पर ही हमला बोल दिया। इसके बाद पुलिस ने भी उसे जमकर पीटा और थाने उठा ले गई। थाने में देर रात तक आरोपी से पूछताछ की जाती रही फिलहाल वह इस कदर नशे में था कि अपना नाम तक नहीं बता पाया। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि युवक नशे में धुत था और गाली गलौज करने से रोकने पर पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता करने लगा। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें