इलाहाबाद। दवा के फुटकर कारोबारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए दवा कारोबारियों को उपयुक्त व्यक्ति का दर्जा दिए जाने की बात कही।
प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रिटेल) के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए दवा कारोबारियों ने कई समस्याओं का हवाला दिया।
उन्होंने सौंदर्य एवं औषधि प्रसाधन नियम 1940 की धारा 64 का हवाला दिया। कहा कि इसमें कई शर्तें निर्धारित की गई हैं। उन्होंने डीएम से जनहित का हवाला देते हुए फुटकर दवा कारोबारियों को ही उपयुक्त व्यक्ति का दर्जा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष राना चावला, महामंत्री सुधीर मिश्रा, गुलशन लूथरा, अशोक सिंह, धर्मेंद द्विवेदी, संजीव सक्सेना, अविनाश रायजादा, अनूप सराफ, अतुल लूथरा, विनोद बागी, निखिल, सुरेश सिंह, सुरेश गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।