Dropped trees near Bharti Bhawan, three injured in Prayagraj city
भारती भवन के पास गिरा पेड़, तीन घायल
प्रयागराज। भारती भवन के पास शनिवार की दोपहर बारिश के समय पेड़ गिर गया। हादसे में पेड़ के नीचे खड़े तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत कालविन अस्पताल पहुंचाया गया।
शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे जमकर बारिश हो रही थी। भारती भवन के पास पेड़ के नीचे कुछ लोग खड़े थे। बारिश के बीच पेड़ अचानक गिरा तो तीनों उसमें दब गए। लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस को भी बुला लिया। कुछ देर में तीनों को बाहर निकालकर कालविन हास्पिटल पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर बच्चे लाल ने बताया कि बारिश के समय सड़क पर सन्नाटा था, नहीं तो हादसे में और भी लोग घायल हो जाते। पेड़ काफी बड़ा था। नगर निगम के अधिकारियों को सूचना देकर रास्ते से पेड़ को हटाया जा रहा है।