फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीआरएम ने किया शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 24 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम प्रयागराज - फोटो : samvad
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर एवं रेलवे आवासों में 24 घंटे निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इसमें लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम अपने विशेष रेलवे वाहन से स्टेशन पहुंचे और सबसे पहले कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक एवं दो, स्टेशन परिसर तथा शंकरगढ़ सदर बाजार से जुड़े 415-बी रेलवे फाटक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें