फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एक्सयूवी- ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत, सरायइनायत में हुआ हादसा

Thu, 03 Jul 2025 08:04 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)

सार

Accident In Prayagraj : प्रयागराज में बुधवार देर रात दर्दनाक  हादसा हो गया। एक्सयूवी कार और ट्रैक्टर की हुई आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
एक्सयूवी कार और ट्रैक्टर भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prayagraj News Today : सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक्सयूवी के परखचे उड़ गए। हादसे में लॉ कॉलेज के प्रबंधक के पुत्र समेत दो की मौत हो गई।

विज्ञापन


अंदावा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह गांव में संचालित लॉ कॉलेज के प्रबंधक हैं। उनके तीन पुत्रों में दूसरा आशीष कुमार सिंह (35) भी कॉलेज की देखरेख करता था। बुधवार की रात तकरीबन 11 बजे आशीष किसी काम के सिलसिले में एक्सयूवी से हनुमानगंज बाजार जा रहा था। हाबूसा मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक सामने आए एक मवेशी को बचाने के चक्कर में एक्सयूवी बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

एक्सयूवी ट्राली के पीछे घुस गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक्सयूवी में फंसे आशीष को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रैक्टर सवार सत्यम सिंह (17) पुत्र पिंटू सिंह निवासी शंकरपुर की भी मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक विपिन सिंह निवासी शंकरपुर, हंडिया गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की खबर आशीष और सत्यम के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। आशीष की पत्नी साक्षी सिंह बेसुध हो गईं। मां ऊषा देवी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आशीष सिंह का दो साल का पुत्र आश्विक है। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल और विधायक दीपक पटेल परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें