फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कंडक्टर से लूट का मामला : घटना की फर्जी कहानी तैयार करने में ड्राइवर भी था शामिल, पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 18 Jan 2023 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे पर लूट की कहानी रचने में महिला कंडक्टर रंजना देवी के साथ ही ड्राइवर रामकिशोर यादव भी शामिल था। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का पटाक्षेप कर दिया।
विज्ञापन
Prayagraj : महिला बस कंडक्टर से लूट के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे पर लूट की कहानी रचने में महिला कंडक्टर रंजना देवी के साथ ही ड्राइवर रामकिशोर यादव भी शामिल था। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का पटाक्षेप कर दिया। अफसरों का कहना है कि लूट की झूठी सूचना देने के मामले में महिला कंडक्टर के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। साथ ही रोडवेज को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला कंडक्टर चारबाग से आने के बाद अपनी मां, भाई व ड्राइवर के साथ संगम स्नान करने गई थी। लौटते वक्त सभी तिकोनिया चौराहे के पास चाय पीने लगे और इसी दौरान बैग वहीं छूट गया। इसके बाद सभी बस में बैठकर सिविल लाइंस बस अड्डे आ गए।

विज्ञापन


यहां बैग न देख महिला कंडक्टर के होश उड़ गए। इसके बाद उसने विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए झूठी कहानी रची। डीसीपी नगर संतोष कुमार मीना ने बताया कि ईटीआईएम मशीन, एक मार्ग पत्र, सीडब्ल्यूए फाॅर्म के अलावा मोबाइल व दो अंगूठियां भी बैग में मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें